फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal defeated Panipat 23-13 in the netball competition

Kaithal News: नेटबॉल स्पर्धा में कैथल ने पानीपत को 23-13 से हराया

Sat, 22 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kaithal defeated Panipat 23-13 in the netball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय नेटबाल चैंपियनशिप का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह ने शिरकत की। पुरुष वर्ग की स्पर्धा में कैथल ने पानीपत को 23-13 के अंतर से हराया।

मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक एकता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि शुक्रवार से राज्यस्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप की तीसरी सीनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबाल चैंपियनशिप, तीसरी सब जूनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबॉल चैंपियनशिप और पहली सब जूनियर हरियाणा स्टेट मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीसरी सीनियर स्टेट फास्ट फाइव नेटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कैथल ने पानीपत को 23-13 के अंतर से और रेवाड़ी ने हिसार को 24-15 के अंतर से हराया। वहीं महिला वर्ग में कैथल ने पानीपत को 20-11 के अंतर से हराया तथा झज्जर ने पंचकूला को 25-16 के अंतर से हराया।

उन्होंने बताया कि तीसरी सब जूनियर स्टेट फास्ट फाइव के लड़कों के वर्ग में जींद ने रेवाड़ी को 22-9 के अंतर से तथा रोहतक ने हिसार को 27-14 के अंतर से हराया। वहीं लड़कियों के वर्ग में कैथल ने पानीपत को 25-10 के अंतर से हराया।


इस अवसर पर रेणुका शर्मा, चंडीगढ़ नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा, नेटबॉल एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष पवन कौशिक, हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन के प्रधान हरिओम कौशिक, भिवानी नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव सोनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed