फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: AAP District President Gajjan Singh Gobindpura left the party, became a Congressman

Kaithal: आप के जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने छोड़ी पार्टी, बने कांग्रेसी

Sun, 15 Sep 2024 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 12:35 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में अनदेखी का आरोप लगाया है। वह बोले कि जिन्होंने अच्छे वोट दिलवाए, उन्हीं पर हरवाने के आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
Kaithal: AAP District President Gajjan Singh Gobindpura left the party, became a Congressman
सरदार गज्जन सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी में भी बगावत शुरू हो गई है। कैथल में आप के जिलाध्यक्ष व सरपंच एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को लिखित में इस्तीफा भेजकर कांग्रेसी सांसद रणदीप सुरजेवाला के सानिध्य में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


सरदार गज्जन सिंहने लोकसभा चुनाव में अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अच्छे वोट दिलवाए और उन्हीं पर हरवाने के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले गज्जन सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन


इससे पहले वह कैथल सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरदार गज्जन सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को लिखे गए इस्तीफे में कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया गया था। इस पर उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा से उसे निभाने की कोशिश की है। अब वह अपनी स्वयं इच्छा से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed