फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jyotiba fule jayanti, programme, people, kaithal

‘ज्योतिबा फुले ने निर्बलों पर होने वाले अत्याचारों का विरोध किया’

Tue, 29 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 29 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
jyotiba fule jayanti, programme, people, kaithal
मंचासीन भाजपा नेतागण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 संगम पैलेस में भाजपा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 127वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक पाला राम सैनी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार, खनन एवं भूगर्भ राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने ज्योतिबा फुले पुस्तकालय में पांच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 11 अप्रैल 1827 को हुआ था। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए 1854 में एक विद्यालय खोला, जो देश का पहला विद्यालय था। उन्होंने छुआछूत का घोर विरोध किया तथा अछूतों के उद्धार के लिए अछूत बच्चों का अपने घर में रखना शुरू किया। उन्होंने बुजुर्गों की शिक्षित करने के लिए अपने घर को ही प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के तौर पर प्रयोग करना शुरू किया। उन्होंने दलित एवं निर्बल लोगों पर होने वाले सभी प्रकार के अन्याय व अत्याचारों का डटकर विरोध किया तथा सत्य शोधक समाज की स्थापना की। इससे प्रभावित हो कर लोगों ने 1888 में मुंबई में एक विशाल सभा में उन्हें महात्मा की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक अनूठी योजना शुरू करते हुए प्रदेश के स्नात्कोतर विद्यार्थियों को सौ घंटे काम के बदले 9 हजार रूपये मासिक मानदेय देने का निर्णय लिया है। अब तक इस योजना के तहत लगभग साढे 3 हजार युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। कार्यक्रम को मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी, मदन चौहान, निर्मला बैरागी, जवाहर सैनी, धुम्मन सिंह किरमच, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व कार्यक्रम संयोजक पाला राम सैनी ने भी ज्योतिबा फूले के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पाला राम सैनी ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी महापुरुषों को सम्मान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में महात्मा ज्योतिबा फूले की याद में आयोजित कार्यक्रम से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर राजपाल तंवर, रणधीर गोलन, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, पाला राम सैनी, अशोक ढांड, सुरेश कुमार द्राविड़, अशोक सैनी, शैली मुजाल, मोहित राठी तथा अनुराधा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं सहित लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव ने सैनी का जिक्र करके किया हैरान:-पार्टी द्वारा सांसद राजकुमार सैनी की रैली के दिन ही कैथल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क के मुंह से राजकुमार सैनी की प्रशंसा सुनकर कई लोगों ने तालियां बजाईं। उन्होंने ज्योतिबा फूले की महानता का गुणगान करते हुए सांसद राजकुमार सैनी की कुरुक्षेत्र रैली की खुले मंच से प्रशंसा की। जिस पर कार्यक्रम में एक बार तो खूब ठहाका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed