{"_id":"5e10f3b38ebc3e880537981a","slug":"jwellary-shop-gold-and-silver-thief-crime-police-kaithal-news-knl17568079","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी की दुकान से करीब 15 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी की दुकान से करीब 15 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना चोरी
विज्ञापन
03-कैथल। सर्राफ की दुकान में चोरों द्वारा तोड़ी गई तिजौरी।
- फोटो : Kaithal
शहर के मुख्य सर्राफा बाजार में स्थित एक दुकान से चोर शुक्रवार देर रात 15 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना और आभूषण चोरी कर ले गए। चोर दुकान की छत आए और अंदर वाले रास्ते का दरवाजा तोड़कर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम की ओर से दुकान में हुई चोरी को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सनसिटी निवासी दुकानदार राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी राजेंद्रा ज्वैलरी के नाम से मेन बाजार में उसकी दुकान है। वह दुकान को करीब आठ बजे बंद करके अपने घर चला गया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जैसे ही दुकान खोलकर वह अंदर गया तो दुकान में अलमारी टूटी हुई पड़ी थी और उसमें रखी करीब 15 किलो चांदी व 100 ग्राम सोना नहीं था। चोरी गए सोना व चांदी की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये है। उसने दुकान के अंदर अन्य जांच पड़ताल करने पर पाया कि दुकान के अंदर वाले गेट का दरवाजा टूटा हुआ था। दुकानदार ने अंदेशा जताया रात के समय चोरों ने छत की ओर से आकर अंदर का दरवाजा तोड़कर चोरी की है। उसने चोरों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक माह पहले भी चोरों ने यहां वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पुलिस को दे दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार की सूचना पर थाना शहर से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी दौरा किया और तथ्य जुटाए।
बाजार में चौकीदार होता तो हो सकता था बचाव
पिछले माह सिटी थाना एसएचओ प्रदीप कुमार ने सर्राफा बाजार के दुकानदारों से बैठक की थी। उस बैठक में भी बाजार की सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर से उठा था। उस समय एसएचओ ने दुकानदारों को सलाह दी थी कि वे थाना में लिखित में पत्र देकर सुरक्षाकर्मी या चौकीदार की व्यवस्था करवाने की मांग करें, लेकिन दुकानदारों ने इस सलाह पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। अगर दुकानदार उस समय चौकीदार की व्यवस्था करवा लेते तो घटना होने की संभावना कम होती। शायद चोरी से बचाव भी हो सकता था।
विज्ञापन
सिटी एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बाजार में स्थित दुकान में चोरी की घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को लेकर आगामी जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बाजार में पुलिस गश्त के साथ कर्मचारी तैनात हो-प्रधान
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण मित्तल ने कहा कि चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस कप्तान से मांग की जाती है कि बाजार में रात के समय निरंतर पुलिस गश्त के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और जल्द से जल्द चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ा जाए।