फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Just two days after the wedding, the married woman ran away with her jewellery.

Kaithal News: शादी के दो ही दिन के बाद विवाहिता गहने लेकर भागी

Fri, 06 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Just two days after the wedding, the married woman ran away with her jewellery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत के वार्ड-14 में एक विवाहिता शादी के दो दिन बाद ही घर से गहने लेकर भाग गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलायत वार्ड-14 निवासी युवक ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी 1 मार्च को उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली युवती मधु के साथ वहां के एक मंदिर में हुई थी। युवक के अनुसार यह रिश्ता एक बिचौलिया महिला के माध्यम से तय हुआ था, जिसने शादी करवाने के एवज में उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि 3 मार्च की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से चली गई। आरोप है कि युवती घरवालों को नशीला पदार्थ देकर भाग निकली। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक लाख रुपये के गहने साथ ले जाने का आरोप : परिजनों का आरोप है कि महिला अपने साथ करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने लेकर गई है। इनमें चांदी की चेन, चांदी की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र और नाक का कोका शामिल हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी युवती को पकड़कर गहने बरामद करवाने की मांग की है। युवक ने बताया कि उनका रिश्ता उत्तर प्रदेश की रहने वाली उषा नामक महिला ने करवाया था। इस महिला ने रिश्ता करवाने के बदले उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। शादी के समय लड़की के परिवार के साथ बिचौलिया महिला भी आई थी। युवक का आरोप है कि उनके साथ धोखा किया गया है।


शिकायतकर्ता के अनुसार, युवती उत्तरप्रदेश के जिले जौनपुर की निवासी है। वह घर से गहने लेकर गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -विजेंद्र शर्मा, जांच अधिकारी, कलायत थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed