फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jumped to save his son, lost his life

Kaithal News: बेटे को बचाने के लिए कूदा, गंवा बैठा जान

Tue, 07 Nov 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jumped to save his son, lost his life
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे के तालाब में अनियंत्रित होकर गिरी कार में अपने बेटे को डूबते हुए देखा तो पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगा दी। बाद में बेटे की जान तो साधु ने बचा ली लेकिन पिता की पानी में डूबने से मौत हो गई।

रविवार को रात कार सीख रहे राजस्थान निवासी किशोर कृष्ण, युवक संजय व साधु लोकेश पुरी कार सहित जैसे ही तालाब में गिरे तो उन्हें देखकर उन्हें बचाने के लिए कृष्ण के पिता मदनलाल तुरंत तालाब में कूद गया। साधु लोकेश पुरी तैरना जानता था इसलिए वह कृष्ण को तो तालाब से बाहर जिंदा निकाल लाया, लेकिन संजय तालाब से बाहर नहीं निकल सका। बाद में पुलिस ने उसका शव बाहर निकाला। दूसरी ओर उसकी के साथ तालाब में गिरे अपने बेटे को बचाने के लिए मदनलाल ने पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकला तो उसकी भी तलाश की गई। इस बीच कार में बैठा साधु लोकेशपुरी मदनलाल के बेटे कृष्ण को बचाकर बाहर निकाल लाया। बेटे की जान बच गई लेकिन उसे बचाने के लिए पानी में कूदे पिता मदनलाल की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिकमदनलाल पत्थर का काम करता था और बाबा राजपुरी डेरे में भी नवनिर्मित इमारत पर पत्थर और टाइल लगाने का कार्य चल रहा था, इसी कार्य के लिए वह राजस्थान के अलवर से अपने परिवार व लेबर सहित गांव बाबा लदाना पहुंचा था। संगतपुरा चौकी प्रभारी अनवर ने बताया कि पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर मृतक संजय व मदनलाल का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed