{"_id":"66bbcb829cbb05dcee0dedd8","slug":"judges-welcomed-at-felicitation-ceremony-kaithal-news-c-18-1-knl1004-452637-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सम्मान समारोह में जजों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सम्मान समारोह में जजों का किया स्वागत
Wed, 14 Aug 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य रहे निरंजन सिंह ढुल के झारखंड में अतिरिक्त सेशन जज की नियुक्ति होने व विनोद कुमार के कैथल में बतौर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पदभार संभालने पर बार रूम में सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्षता सेशन जज रितु वाईके बहल ने की। एसोसिएशन के प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक, उप प्रधान विनय गर्ग, सचिव गौरव वधवा और सह सचिव सुमन ठाकुर ने जजों का स्वागत किया। इस मौके पर एडीजे नंदिता कौशिक, अनूपमिश मोदी, अमित गर्ग, एसीजेएम डाॅ. अमन इंद्र सिंह, जेएमआईसी अंकिता महाजन, जसमीत कौर, प्रिंस कुमार, तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद