{"_id":"679e7084d80587038e04f697","slug":"jjp-leaders-son-died-due-to-geyser-gas-kaithal-news-c-18-1-knl1004-572484-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गीजर की गैस से जजपा नेता के बेटे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गीजर की गैस से जजपा नेता के बेटे की गई जान
Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के जजपा नेता व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे डॉ. प्रीतम सिंह कौलेखां के 22 वर्षीय बेटे सौमित्र की गैस गीजर के कारण स्नानघर में गैस बनने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि गत 23 जनवरी को वह बाथरूम में बनी कार्बन मोनाे ऑक्साइड गैस के कारण बेहाेश हो गया था। दरअसल, वह नहाने के लिए स्नानघर में गया हुआ था। जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी का आभास हुआ। खिड़की को तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। उसकी हालत देखकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे चंडीगढ़ के रेफर कर दिया। अस्पताल में वह लगातार वेंटिलेटर पर रहा। वहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम के समय मृतक सौमित्र का अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार में आसपास के नेताओं सहित शहर व गांवों के लोग भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला भी पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सौमित्र ने राजकीय कॉलेज कैथल से ग्रेजुएशन की डिग्री कर रखी थी। उसके पिता प्रीतम सिंह कलायत स्थित श्री रैदास तख्त के प्रधान भी हैं। उन्होंने बीते चुनाव में जजपा की टिकट से विधायक का चुनाव लड़ा था। इससे पूर्व वे इनेलो में रहते हुए भी विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। युवक की मौत पर जिले के विभिन्न दलों के नेताओं व सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया है।