{"_id":"66e1fe3b04ee1c96080220c6","slug":"jjp-candidate-krishna-kumar-filed-nomination-in-the-presence-of-ajay-chautala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-473218-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अजय चौटाला की मौजूदगी में जजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अजय चौटाला की मौजूदगी में जजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने भरा नामांकन
Thu, 12 Sep 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। जजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार बाजीगर ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कृष्ण कुमार के नामांकन के दौरान जजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय चौटाला भी मौजूद रहे।
कृष्ण कुमार बाजीगर सुबह अपने गांव कांगथली से सैकड़ों वाहनों के विशाल काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने निकले थे। उनके काफिले के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा था। नामांकन के बाद डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि इस चुनाव में जजपा 2019 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेगी।
कृष्ण बाजीगर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस को अच्छी तरह से आजमा चुकी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में जजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।