फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JJP-BJP clash in the House

Kaithal News: सदन में जजपा-भाजपा का टकराव

Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
JJP-BJP clash in the House
कैथल। जिला परिषद भवन में शुक्रवार को हुई सदन की बैठक में सत्तारूढ़ भाजपा और जजपा एकबार फिर आमने-सामने हो गई। बैठक में भाजपा पार्षदों ने जजपा समर्थित अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली की कार्यप्रणाली का विरोध किया। आरोप लगाया कि सदन में उनकी न तो अध्यक्ष ने सुनी न ही अधिकारियों ने। अध्यक्ष ने अपने पक्ष के पार्षदों की बातों को सुनने के बाद बैठक को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा समर्थित पार्षदों ने सदन की बैठक की वीडियो रिकार्डिंग करने पर भी आपत्ति जताई। दूसरी ओर से जजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि भाजपा के पार्षद वीडियो रिकार्डिंग की चिप निकाल ले गए। अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन


हंगामे के बाद भाजपा समर्थित जिप के उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि सदन में भाजपा पार्षदों की नहीं सुनी गई। इसके अलावा जब अध्यक्ष को यह जानकारी मिली कि वित्तीय शक्ति देने को लेकर वोटिंग करानी होगी और उनके पास पार्षद नहीं है तो प्रस्ताव पास कर तुरंत बैठक को समाप्त कर दिया गया। इसलिए उनकी मांग है कि इस बैठक को निरस्त किया जाए और फिर से वित्तीय शक्ति के लिए प्रस्ताव पास कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा समर्थित पार्षदों ने डीसी जगदीश शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बैठक निरस्त करने की मांग पर लिखित में शिकायत दी। डीसी ने आश्वासन दिया कि वे पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे। उधर, अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली ने बताया कि सदन की बैठक में सभी एजेंडों पर चर्चा की गई है। बैठक में पार्षदों को ध्यानपूर्वक सुना गया था। जिन पार्षदों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए थे, उन्हें बैठक में लिया है। उन्होंने बताया कि बैठक की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई थी, जिसकी चिप भाजपा पार्षद जबरन लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध पुलिस को शिकायत दी जाएगी। विदित हो कि बैठक में चार एजेंडों पर 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

बिना अनुमति के युवक बना रहा था वीडियो : कौल

जिप के उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि सदन की बैठक के समय एक अज्ञात युवक बिना अनुमति के ही वीडियो बना रहा था। सदन में कई महिला पार्षद भी शामिल थीं। सदन की बैठक में बिना अनुमति के वीडियो नहीं बना सकते हैं। इसी वजह से यह कार्रवाई की है।

पुलिस में अभी शिकायत नहीं : थाना प्रभारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव दर्शन ने कहा कि अभी उन्हें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed