{"_id":"664e75e20c0ea2c56d06cd34","slug":"jindals-photo-is-tattooed-on-his-chest-and-arm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395204-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छाती व बाजू पर गुदवा रखी है जिंदल की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छाती व बाजू पर गुदवा रखी है जिंदल की फोटो
Thu, 23 May 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चुनावों के दौरान कई उम्मीदवारों के अनोखे प्रशंसक दिखाई देते हैं। इन्हीं में एक हैं कलायत के रेलवे स्टेशन कालोनी में रहने वाले प्रहलाद नायक। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से नवीन जिंदल को दिल में लिए जी रहे हैं। उसने छाती व बाजू पर जिंदल की फोटो भी गुदवा रखी है। भगत प्रहलाद नायक ने बताया कि जब वह युवा थे तब स्व. ओमप्रकाश जिंदल व उनके बेटे नीवन जिंदल के सामाजिक कार्यों को देखकर उनसे प्रभावित हुआ। इसके बाद उन्होंने नवीन जिंदल को भगवान मान लिया और उनकी पूजा शुरू कर दी। संवाद
उसने बताया कि कईं वर्षों से उन्होंने घर के एक कमरे में मंदिर बनाया हुआ है। उस कमरे में स्व. ओमप्रकाश जिंदल, सावित्री जिंदल, नवीन जिंदल व उनकी पत्नी शालू जिंदल की कई चित्र लगाए हुए हैं। वह प्रतिदिन उनके चित्रों पर दीप जलाकर सुबह शाम उनकी पूजा-अर्चना करता है।
नवीन जिंदल से मिलने के लिए नंगे पांव दिल्ली गया था।
प्रहलाद नायक ने बताया कि 15 वर्ष पहले वह नवीन जिंदल से मिलने के लिए नंगे पांव दिल्ली भी गया था। उनसे मिलकर नवीन जिंदल भी बहुत प्रभावित हुए। वह नवीन जिंदल के सम्मान में ठंडे पानी की छबील भी लगाता है।