Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jind-Kurukshetra passenger train timings changed

Kaithal News: जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का बदला समय

Sat, 04 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jind-Kurukshetra passenger train timings changed
04kht_2 कैथल रेलवे स्टेशन संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उत्तर रेलवे ने आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसी के तहत जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (54038) अब जींद से सुबह 05:25 बजे रवाना होकर कुरुक्षेत्र जंक्शन पर 08:50 बजे पहुंचेगी। वहीं, कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर (54037) सुबह 09:20 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर जींद जंक्शन पर 12:10 बजे पहुंचेगी। कैथल में ट्रेन सुबह 6ः58 बजे पहुंचा करेगी। पहले इसका समय 5ः40 बजे था।

यह बदलाव आगामी छह और सात अक्तूबर 2025 से लागू होंगे। शुक्रवार की देर शाम जारी रेलवे के पत्र में यह जानकारी दी गई। जिले के लिए पिछले कुछ समय में रेलवे संचालन को लेकर कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। हाल ही में 16 सितंबर को उदयपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन कैथल होकर शुरू हुआ था। अब रेलवे विभाग ने जींद–कुरुक्षेत्र मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की समय-सारणी में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन


रेलवे पत्र के अनुसार, गाड़ी संख्या 54037/54038, जो कोरोना के समय जींद से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर चलती थी, अब 6 अक्तूबर से सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। कैथल रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अब सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर कुरुक्षेत्र की ओर जाने के लिए पहुंचेगी। पहले इसका आगमन समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट था, यानी अब यह लगभग एक घंटे देरी से पहुंचेगी। ट्रेन कैथल में दो मिनट का ठहराव करने के बाद आगे बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार, इस परिवर्तन से यात्रियों को सुविधा होगी और यात्रा संचालन अधिक सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को रेलवे की तरफ से पत्र जारी किया गया जिसमें बताया गया कि जींद कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन 54037 व 54038 की समय सारणी में बदलाव किया गया है हालांकि इस बारे में कैथल रेलवे स्टेशन पर कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है। -नरेंद्र शर्मा स्टेशन सुपरवाइजर, कैथल

नई समय-सारणी
n
जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (54038) अब जींद से सुबह 05:25 बजे चलेगी और 08:50 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचेगी।

n
कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर (54037) सुबह 09:20 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर 12:10 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी।

n
ट्रेन सुबह 6:58 बजे कैथल पहुंचेगी पहले 5:40 बजे आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed