फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jila parishad, chairman, vice chairman, chair, parshad, kaithal

जिला परिषद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की कुर्सी पर लटकी तलवार

Wed, 05 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 05 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
jila parishad, chairman, vice chairman, chair, parshad, kaithal
14 जिला पार्षदों ने दिए डीसी को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले साल 6 मार्च को भाजपा समर्थित जिला परिषद की चेयरमैन बनीं सुखविंद्र कौर और वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ की कुर्सी पर खतरे में आ गई है। कुल 21 में से 14 पार्षदों ने उनके कार्य पर असंतोष जताते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीसी को शपथ पत्र सौंपा है। डीसी ने एक सप्ताह में शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। इस तरह से साल भर में जिले के भाजपा के एकमात्र विधायक कुलवंत बाजीगर खेमे से चेयरमैन बनीं सुखविंद्र कौर की कुर्सी को लेकर संशय पैदा हो गया है। उनके चेयरमैन बनने पर भी विवाद हुआ था तथा नाराज पार्षदों ने हाईकोर्ट में भी शरण ली थी।
विज्ञापन


बता दें कि गत 6 मार्च 2016 को जिले के 21 जिला पार्षदों की बैठक में कुलवंत बाजीगर खेमे से सुखविंद्र कौर को चेयरमैन चुना गया था। वहीं मनीष कठवाड़ को वाइस चेयरमैन बनाया गया था। उस समय भी नाराज पार्षदों के एक खेमे ने उनके चुनाव का विरोध किया था। इस मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर प्रशासन ने चुनाव को सही करार दे दिया था। लेकिन चेयरमैन का विरोध लगातार जारी रहा। कई जिला परिषद की बैठकों में भी सदस्यों ने उनकी कार्यप्रणाली पर रोष जताया था। यह विरोध अब 14 पार्षदों द्वारा दिए गए शपथ पत्र के रूप में सामने आया।
विज्ञापन


बुधवार शाम 14 नाराज पार्षद डीसी संजय जून से मिलने के लिए उनके कैंपस कार्यालय में पहुंचे। जहां डीसी ने सभी के जिला पार्षद के तौर पर पहचान पत्र दिखाने को कहा। करीब एक घंटे तक सभी ने पहचान पत्र जुटा कर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की। जिस पर डीसी ने उन्हें एक सप्ताह में बैठक बुलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज पार्षदों में अंजू जागलान, सुदेश उर्फ बबली, शकुंतला वजीरखेड़ा, भाग सिंह खनौदा सहित अन्य ने कहा कि चेयरमैन का चुनाव ही गलत था। वहीं कई मामलों में उनके पति काम कर रहे थे तो ग्रांट वितरित करने में भी भारी भेदभाव किया गया।

ये हैं नाराज पार्षद
वार्ड नंबर 1 से सुदेश रानी, 2 से अंजू जागलान, वार्ड नंबर 3 से संदीप कोटड़ा, वार्ड नंबर 6 से शकुंतला वजीरखेड़ा, वार्ड नंबर 7 से सुदेश उर्फ बबली, 8 से मोसिया उर्फ मुसिया, 10 से रेनू बाला, 12 से भाग सिंह खनौदा, 13 से सुरजीत पबनावा, 14 से नीलम रानी, 15 से राजेश कुमार, 18 से रतिराम, 19 से मंजू रानी, 20 से कमलेश बलबेहड़ा शामिल हैं। इनमें रेनू बाला, रति राम, सुदेश उर्फ बबली, शकुंतला, संदीप कोटड़ा, मंजू व सुदेश रानी ने चेयरमैन सुखविंद्र कौर व वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ के चुनाव के समय समर्थन में हस्ताक्षर किए थे। अब ये भी दोनों के विरोधी खेमे में जा खड़े हुए हैं।


विधायक खेमे को बड़ा झटका
विधायक कुलवंत बाजीगर के खेमे से सुखविंद्र कौर चेयरमैन बनीं थीं। वहीं मनीष कठवाड़ को भी भाजपा समर्थक माना जाता है। लेकिन अब दोनों के खिलाफ दो तिहाई जिला पार्षदों द्वारा सौंपे गए शपथ पत्रों से भाजपा के लिए भी स्थिति असहज हो गई है।

मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं है। उनके पास पूरा बहुमत है। किसी सदस्य ने उनके प्रति नाराजगी प्रकट नहीं की है।
सुखविंद्र कौर, जिला परिषद चेयरमैन

जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ पार्षद शपथ पत्र देकर गए हैं। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
संजय जून, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed