फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelery worth Rs 5 lakh stolen from bag

Kaithal News: बैग से पांच लाख के गहने चोरी

Wed, 27 Mar 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 5 lakh stolen from bag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल बस स्टैंड पर अज्ञात आरोपी फौजी की पत्नी के बैग से पांच लाख 10 हजार रुपये के गहने और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव ढाबी टेक सिंह पंजाब निवासी गीता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी कि 23 मार्च को वह देहरादून से अपने गांव ढाबी टेक सिंह जा रही थी। उसके पति देहरादून आर्मी में सेवारत हैं। उसके साथ दो बच्चे भी थे और चार बैग थे। वह कैथल से टोहाना जाने वाली सरकारी बस में तकरीबन 12 बजे दोपहर को बैठी थी।
विज्ञापन


उस दौरान तीन अन्य व्यक्ति बस में चढ़े। उन्होंने उसके बैग बस में रखवा दिए। जब वह अपने बैग अपने पास रखने लगी तो वे व्यक्ति कहने लगे कि कोई बात नहीं बेटा, हमारे पास ही बैग रखे रहने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनसे पिछली सीट पर बैठ गई। कैथल तक मेरा सामान सुरक्षित था। 5/7 मिनट के बीच वे तीनों व्यक्ति बस से उतर गए। घर जाकर उसने अपने बैग चैक किए तो बैग में जेवर एक लोकेट 1.50 तोला, दो जोड़ी कानों की बाली 1.50 तोला, दो अंगूठी सोने की एक तोला, एक जोड़ी कानों की चैन सोने की आधा तोला की, दो चूड़ी चार तोला की, एक लोकेट दो तोला का व एक गंठी 1.75 तोला की और 10 हजार रुपये बैग में नहीं मिले। शिकायतकर्ता ने अंदेशा जताया कि यह चोरी उन्हीं तीनों व्यक्तियों ने की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अरनौली में ट्राली चोरी

कैथल। अरनौली गांव में चोर एक किसान की ट्राली चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुखदेव सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 22 मार्च की रात घर के सामने स े उसकी ट्राली चोरी हो गई। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।


उधर, सीवन पुलिस ने दो आरोपियों को 23 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव सोथा में नाका लगाकर एक बाइक पर सीवन की तरफ से आए संदिग्ध सीवन निवासी प्रवीन कुमार व दिलबाग को काबू कर लिया। संवाद

जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 23 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed