{"_id":"67914c8c62f96d312c042bbe","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-two-places-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566101-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो जगहों से चुराए लाखों रुपये के जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो जगहों से चुराए लाखों रुपये के जेवर और नकदी
Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में चोरों ने दो अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए। एक मामले में चोरों ने चीका में एक मकान का ताला तोड़ा और दूसरे मामले में कैथल शहर के बलराज नगर में चोरी की। दोनों की मामलों में संबंधित क्षेत्र की थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में चोरों ने पिहोवा रोड चीका में एक मकान में चोरी की। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गया। मकान में चोरी उस समय हुई जब परिवार के सदस्य अपनी किसी रिश्तेदारी में करनाल के असंध गए हुए थे। वार्ड-17 पिहोवा रोड चीका निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर 2024 को वह अपने परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में असंध गया था। जब वह शाम को 06.30 बजे के करीब घर पर पहुंचा तो देखा कि घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ है।
चोरों ने अलमारी में रखे दो तोले सोने का हार, 1.5 तोले की तीन अंगूठिया सोने की, एक तोले की सोने की चेन, 0.5 ग्राम सोने के टोपस, 7.5 मासा का सोने का टीका व 20 तोला चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी किए गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। चीका थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। चीका थाना प्रभारी ने सुरेश कुमार बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, दूसरे मामले में चोरों ने बलराज नगर स्थित एक घर से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में बलराज नगर निवासी कृष्णा बताया कि मंगलवार को पूरा परिवार भट्ठे पर काम करने के लिए गया हुआ है और घर बंद था। वह अपने घर का ताला लगाकर अपनी भाभी के घर पर सोने के लिए चली गई थी। पीछे से चोर आभूषण सहित 35 हजार रुपये की नकदी ले गए। आभूषणों में एक जोड़ी सोने की बाली आधे तोले की, दो नोज पिन सोने की आदि सामान शामिल है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।