{"_id":"65b6c4d49bfdd34f37096744","slug":"jewelery-and-cash-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-kaithal-news-c-245-1-kht1001-110557-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान का ताला तोड़कर चुराए आभूषण, नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान का ताला तोड़कर चुराए आभूषण, नकदी
Mon, 29 Jan 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्हर की अमरगढ़ गामड़ी में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोहर लाल ने बताया कि चोर 26 जनवरी को उसके मकान में घुसकर सोने व चांदी आभूषण और करीब 50 हजार रुपये चुरा कर ले गए। मकान में एक बेटा पढ़ाई करता है और दूसरा बेटा अकाउंट का कार्यालय बनाकर काम करता है।
दोनों बेटे रात करीब साढ़े 10 बजे मकान को बाहर से ताला लगा कर गए थे। जब वे लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। चुराए गए सामान की कुल कीमत तीन लाख रुपये के करीब है। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल से टीएफटी चोरी
चोर शहर के जिला नागरिक अस्पताल से चोर टीएफटी चोरी कर ले गए। जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी सचिन मंडले ने सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में बताया कि चोर 26 जनवरी को दोपहर के समय कंप्यूटर की टीएफटी चुरा कर ले गए। पूरे अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और वहां सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोरों ने कोविड लैब से टीएफटी चुरा ली है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की पता लगाया जा रहा है।