फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jeevan won three medals in state level Wushu junior competition

Kaithal News: जीवन ने राज्य स्तरीय वुशू जूनियर प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

Sat, 29 Jun 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Jeevan won three medals in state level Wushu junior competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जीवन विजेता ने राज्य स्तरीय वुशू जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक तीनों एक साथ जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ी की जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। पहले कईं प्रतियोगिताओं में एक साथ तीन पदक जीत चुकी है। कोच शिव कुमार ने बताया कि 26 व 27 जून को फरीदाबाद के सेक्टर 22 स्थित इंडोर हॉल में हुई राज्य स्तरीय वुशू जूनियर प्रतियोगिता में कैथल के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें नौ लड़के व छह लड़कियोंं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए लगभग 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में कैथल की खिलाड़ी जीवन विजेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुंशु इवेंट में स्वर्ण पदक, दक्षु में रजत पदक व चैनक्वान में कांस्य पदक जीतकर जिले सहित मां नरेंद्र कौर व पिता दीपक का नाम रोशन किया है। जीत के बाद शुक्रवार को कैथल पहुंचने पर मां नरेंद्र कौर ने बेटी जीवन विजेता का माथा चूमा और आर्शीवाद दिया। इसके साथ बहन सवेरा व अन्य परिजनों ने बधाइयां दी।
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों के परिणाम इस प्रकार रहे ः खिलाड़ी तरुण ने दौसू गुंशु मे स्वर्ण पदक, चंकवान में रजत पदक जीता, खिलाड़ी जतिन ने नंघून में स्वर्ण पदक व नंकवान में रजत पदक जीता, खिलाड़ी अभिषेक सनराइज स्कूल से नंकवान में स्वर्ण पदक व नंघून मे रजत पदक जीता, खिलाड़ी रूपम व गुरमीत ने अपने वेट में शानदार प्रदर्शन किया। कैथल पहुंचने पर अन्य विजेता खिलाड़ियों को भी संघ के प्रधान प्रयागराज गोयल, सनराइज स्कूल के डॉयरेक्टर खुशीराम ने खिलाड़ियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया इस मौके पर कोच सोनू रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed