{"_id":"660a22326164fa5f0405ec92","slug":"jeevan-winner-won-gold-medal-in-khelo-india-kaithal-news-c-245-1-kht1001-113632-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेलो इंडिया में जीवन विजेता ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेलो इंडिया में जीवन विजेता ने जीता स्वर्ण पदक
Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जम्मू में 26 से 30 मार्च तक हुई राष्ट्रीय खेलो इंडिया वूमेन वुशू लीग में कैथल की जीवन विजेता ने स्वर्ण पदक व सवेरा ने जियांशु में कांस्य पदक प्राप्त किया। ये जानकारी कोच शिवकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जम्मू में चल रही वुशू लीग प्रतियोगिता में कुल 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
जीवन विजेता ने तावलू के चैन वन में भागीदारी करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं सवेरा ने जियांशु में कांस्य पदक प्राप्त किया। जीवन विजेता पिछले 8 सालों से अपना अभ्यास स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पटियाला में अभ्यास कर रही है वह आठ बार नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है। जीवन विजेता और सवेरा के पदक जीतने पर घर में खुशी का माहौल है। जीवन विजेता के अभिभावकों ने दोनों बेटियों की जीत का श्रेय साईं के कोच सदानंद, कोच पुनशिवा, कोचर रत्नेश, कोच पूजा कादियान को दिया।