फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JE's assistant, gardener caught in taking bribe

कैथल: जेई का निजी सहायक और माली रिश्वत समेत काबू, अंबाला विजिलेंस ने की कार्रवाई

Sat, 11 Jun 2022 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2022 01:12 AM IST
सार

आरोपियों ने ट्रांसफार्मर रखने के नाम पर नौ हजार रुपये लिए थे। अंबाला विजिलेंस ने जेई सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
JE's assistant, gardener caught in taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

विजिलेंस अंबाला की टीम ने कैथल बिजली निगम में एक जेई के निजी सहायक व निगम के माली को नौ हजार रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार किया है। इन पर एक किसान से ट्रांसफार्मर रखने के नाम पर वसूली का आरोप है। जांच में जेई व एक अन्य बिचौलिए का भी नाम सामने आया है। मामले में जेई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस अजय कुमार ने बताया कि गांव मलिकपुर के जसबीर ने  शिकायत दी थी कि खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम ने पूरी योजना बनाकर जसबीर को नौ हजार रुपये देकर भेज दिया। जसबीर ने जेई नरेश के निजी सहायक परमजीत सिंह ऊर्फ पम्मा को देने की बात कही।
विज्ञापन


पम्मा ने ये रुपये माली पवन को देने की बात कही। इसके बाद जसबीर ने नौ हजार रुपये की राशि माली पवन कुमार को दे दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने मौके से परमजीत ऊर्फ पम्मा व माली पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि जांच में जेई नरेश कुमार व एक अन्य बिचौलिये मदन का भी नाम आ रहा है। फिलहाल विजिलेंस की टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में जेई समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह में कैथल में विजिलेंस की यह तीसरी रेड है। इससे पूर्व एक पटवारी व सहायक को विजिलेंस की टीम काबू कर चुकी है। वहीं सिविल लाइन पुलिस थाने में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल अभी फरार चल रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed