{"_id":"647a3f78c90d2a18b2007778","slug":"jbt-teacher-vijendra-dhariwal-started-cycle-tour-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-102-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुरानी पेंशन की मांग के लिए जेबीटी अध्यापक विजेंद्र धारीवाल ने शुरू की साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुरानी पेंशन की मांग के लिए जेबीटी अध्यापक विजेंद्र धारीवाल ने शुरू की साइकिल यात्रा
Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा। इस बार पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने भी साइकिल को अपने संघर्ष का माध्यम बनाया है। इसी कड़ी में विश्व साइकिल दिवस से एक दिन पहले ही पुरानी पेंशन की मांग पर जेबीटी अध्यापक व समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने साइकिल यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा शुक्रवार को नारनौल जिले के नांगल चौधरी से शुरू हुई है। धारीवाल मुख्य रूप से कैथल शहर के डिफेंस कॉलोनी के निवासी हैं। यह साइकिल यात्रा कुल 23 दिन में सभी 22 जिलों के 50 हल्कों से होते हुए चंडीगढ़ में पहुंचेगी। इस यात्रा में हर दिन समिति के 50 से अधिक प्रदेशाध्यक्ष के साथ चलेंगे। विजेंद्र धारीवाल वर्ष 2018 की फरवरी में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष बने थे। इससे पहले वे वर्ष 2017 में कैथल जिले में जेबीटी अध्यापक के रूप में कार्यरत हुए थे। वर्तमान में वह सीवन ब्लॉक के प्लाट नंबर चार के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत हैं।
2019 के विधानसभा चुनाव से पहले कर चुके हैं रथ यात्रा
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने बताया कि अगले वर्ष में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान, हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल की मांग पूरी की जा चुकी हैं। पंजाब में भी इसकी घोषणा की जा चुकी है। इसलिए अब हरियाणा की बारी है। प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में पुरानी पेंशन बहाल करना बड़ा मुद्दा होगा। अब समिति ने इस संघर्ष में साइकिल यात्रा को अपना माध्यम बनाया है। इस यात्रा में आमजन को कर्मचारियों की इस मुहिम में जुडऩे का आह्वान किया जाएगा। धारीवाल ने बताया कि 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वे रथ यात्रा भी कर चुके हैं।