{"_id":"5d5ede838ebc3e6c81709542","slug":"jbp-team-kaithal-news-rtk5133049179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एकड़ में जेसीबी से हटवाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
26-कैथल। जींद रोड पर अवैध कब्जे को तोड़ती हुई जेसीबी।
- फोटो : Kaithal
Link Copied
जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से अर्बन एरिया कैथल की राजस्व संपदा पट्टी चौधरी जींद रोड पर लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से भरी गई मिट्टी, सड़कें व प्लॉटों की नींव पर पीला पंजा चलाया गया। किसी भी प्रकार का विरोध न हो, इसके लिए नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। अवैध कॉलोनी को हटाने का कार्य सुबह 11 बजे किया गया।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि कारवाई से पहले विभाग द्वारा भू-मालिकों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत आवश्यक नोटिस जारी किए गए थे। भू-मालिकों ने विभाग द्वारा जारी नोटिसों की पालना नहीं की। बार-बार नोटिस जारी के बाद भी न तो विभाग से कॉलोनी काटने के लिए अनुमति ली गई और न ही मौके पर बनी सडक़ों को हटाया गया। अनिल कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जिले में कैथल, राजौंद, गुहला-चीका, पूंडरी व कलायत को अर्बन एरिया घोषित किया हुआ है। इसमें कोई भी कॉलोनी काटने से पूर्व इसकी अनुमति विभाग से लेना अनिवार्य है। इन क्षेत्रों में बिना अनुमति के कॉलोनी काटना व प्लाटों की खरीद करना अवैध माना जाता है। डीटीपी ने बताया कि यह कॉलोनी काटने के आरोप में बात्ता निवासी राज सिंह के खिलाफ अनाज मंडी चौकी में केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जिलावासी प्लाट खरीदने से पहले कार्यालय से यह सुनिश्चित कर लें कि यह वैध कॉलोनी मेें पड़ता है। साथ ही तहसीलदारों से अनुरोध किया कि वे वे रजिस्ट्री करने से पहले सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। इस अवसर पर एसएचओ सिविल लाइन प्रह्लाद रॉय व विभाग के पटवारी अनुभव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।