फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jat High School Society: Three collegium elections will be held on March 2

जाट हाई स्कूल सोसाइटी : तीन कॉलेजियम के चुनाव दो मार्च को होंगे

Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jat High School Society: Three collegium elections will be held on March 2
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुल 75 में से 72 कॉलेजियम चुने जा चुके है, लेकिन कॉलेजियम नंबर 23, 52 और 71 में कोई भी नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण खाली रह गए थे। अब इन तीनों कॉलेजियम के चुनाव को लेकर दोबारा से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत आगामी दो मार्च को मतदान होना निर्धारित हुआ है।

यह जानकारी एडीसी एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 18 व 19 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 फरवरी को की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद 21 फरवरी को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 22 फरवरी को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामांकन भरने के लिए सोसाइटी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र के अतिरिक्त दो फोटो युक्त सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। नामांकन की फीस 11 हजार रुपये होगी, जो नॉन-रिफ़ंडेबल होगी।

उन्होंने बताया कि नामांकन की फीस केवल डिमांड ड्राफ्ट या चेक से ही स्वीकार की जाएगी। प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा। मतदान के समय सोसाइटी की ओर से जारी किया पहचान पत्र व साथ में कोई भी सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोट कार्ड साथ लेकर जरूर आए।


उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजियम की मतदाता सूची लेने के लिए 5100 रुपये व एक कॉलेजियम की मतदाता सूची लेने के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा मतदाता सूची जाट हाई स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट से भी डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed