{"_id":"6473b4553f9f11af110c14a6","slug":"jat-college-gets-approval-for-bsc-sports-course-kaithal-news-c-18-1-134986-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जाट कॉलेज को बीएससी स्पोर्ट्स कोर्स की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जाट कॉलेज को बीएससी स्पोर्ट्स कोर्स की मंजूरी
Mon, 29 May 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेलों में कॅरियर की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए जाट कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स का कोर्स शुरू किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से 50 सीटों के साथ कॉलेज को यह कोर्स संचालित करने की अनुमति दे दी है। यह कोर्स करने के बाद बच्चे खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे।
जाट कॉलेज जिले की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शुमार है। यहां जाट कॉलेज, जाट स्कूल, जाट शाइनिंग स्टार, जाट आईटीआई जैसे संस्थान चल रहे हैं। जाट कॉलेज में कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर साइंस, डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनजमेंट, एमए इतिहास जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जाट हाई स्कूल सोसाइटी की ओर से संचालित इस संस्था में धीरे-धीरे व्यावसायिक शिक्षा भी बढ़ रही है।
जाट कॉलेज के प्रिंसिपल डा. भीम सिंह चहल ने बताया कि कॉलेज में विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार दाखिले शुरू किए जाएंगे। खेलों में कॅरियर की संभावनाओं को देखते हुए बीएससी स्पोर्ट्स कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के लिए 50 सीटों की मंजूरी मिली है। जो बच्चे खेलों में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए बारहवीं पास होना जरूरी है। इसमें भी मेरिट व खेलों की उपलब्धियों के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी कोर्स करने के बाद कोच, खेल अध्यापक, स्कूलों में खेलों के प्रशिक्षण व तकनीकी स्टॉफ में नियुक्ति पा सकते हैं। खेलों के क्षेत्र में यह तकनीकी कोर्स है। जिसमें कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं।
जाट हाई स्कूल सोसाइटी एडहॉक कमेटी के संयोजक सतबीर मलिक जाखौली व कमेटी सदस्य बलवान कोटड़ा ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि संस्था में नए कोर्स संचालित हों। ताकि बच्चों को रोजगार परक शिक्षा दी जा सके। इसी दिशा में बीएससी स्पोर्ट्स का कोर्स शुरू किया जा रहा है।