{"_id":"66ca60cf61c0d71cf50d9f44","slug":"jasmer-sandhu-will-run-a-sankalp-race-for-you-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459902-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आप के लिए संकल्प दौड़ लगाएंगे जसमेर संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आप के लिए संकल्प दौड़ लगाएंगे जसमेर संधू
Sun, 25 Aug 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के समर्थक और फैन जसमेर सिंह संधू कलायत विधानसभा में 66 किलोमीटर दौड़ की अगवाई करेंगे। कैथल सेक्टर 18 से रात 12 बजे दौड़ शुरू होगी। वहीं, रविवार को सुबह कलायत के गांव सेरधा में दौड़ का समापन होगा। इससे पहले भी जसमेर संधू किसान आंदोलन के दौरान किसानों के समर्थन में 140 किलोमीटर की दौड़ लगा चुके हैं।
गौरतलब है कि 66 वर्षीय जसमेर सिंह संधू हरियाणा के मशहूर धावक हैं। वे फ्लाइंग संधू के नाम से पूरे प्रदेश और देश में प्रसिद्ध हैं। इसके साथ वे मैराथन रनर भी है। इससे पहले भी वे देश के अलग अलग जगह आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने लगातार 24 घंटे दौड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा में 66 सीटों के बहुमत से जीतने के लिए संकल्प दौड़ का यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के युवा भी प्रतिभागिता करेंगे। आम आदमी पार्टी ही जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए भी आम आदमी पार्टी की सरकार जरूरी है। वहीं वे युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करेंगे।