फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jansi and Yash won the 200 meter race.

Kaithal News: 200 मीटर दौड़ में जानसी और यश ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jansi and Yash won the 200 meter race.
26 ढांड 02 विजेता छात्राओं को मेडल से सम्मानित करते हुए प्रधान तेजवीर सिंह व अन्य।
ढांड। बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल में 52 वीं दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह ने किया। प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में जानसी प्रथम, धनवंती द्वितीय तथा बलविंदर तीसरे स्थान पर रही। लॉन्ग जंप में अंजू प्रथम रिंका द्वितीय तथा जानसी तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में तनुष्का प्रथम रिंका द्वितीय तथा जस्सू तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में यश कुमार प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय तथा रजत तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में रजत प्रथम रामनिवास द्वितीय तथा सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में यश कुमार प्रथम रजत द्वितीय तथा रणवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रोफेसर विवेक चावला, निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने शिरकत की। तेजवीर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, धैर्य एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम हैं। अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना को जीवन की सफलता का आधार बताया। प्रोफेसर विवेक चावला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डीडवाना की प्राचार्य डॉ. संगीता शर्मा तथा डॉ. अनीता चौहान भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed