फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jam imposed to stop the liquor contract

शराब ठेका बंद कराने के लिए लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed to stop the liquor contract
30-कैथल। प्रताप गेट के निकट शराब के ठेका हटवाने की मांग को लेकर जाम लगाकर नारेगाजी करते हुए लोग। - फोटो : Kaithal
कैथल। प्रताप गेट पर शराब का ठेका बंद करवाने की मांग पर कॉलोनी के लोगों ने बुधवार सुबह के समय जाम लगा दिया। आरोप है कि कॉलोनी में अंबकेश्वर मंदिर के पास रातोंरात ही शराब का ठेका स्थापित कर दिया। इससे लोगों में रोष है। जाम लगाने की सूचना पर सिटी थाना पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी महेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस दौरान नाराज लोगों ने जिला प्रशासन व एक्साइज विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटे भर तक जाम लगाया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कॉलोनी निवासी सोनिया, सुरेश, राहुल, विजय, दीपक व मियां सिंह ने बताया कि जिस दुकान में यह ठेका बनाया गया, यह नगर परिषद की है। पहले तो यहां पर राशन की दुकान थी, लेकिन एक ही रात में ही शराब का ठेका बना दिया गया। यह रिहायशी इलाका है। ऐसे में हर समय ही महिलाओं का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

बावजूद इसके शराब का ठेका बनाया गया। यदि ठेका बंद नहीं किया तो वे फिर से सड़कों पर आने को मजबूर होंगे। इससे पहले भी लोगों को कॉलोनी की दूसरी जगह बने ठेके को बंद करवाने का आश्वासन एक्साइज विभाग ने दिया था। इस दौरान विभाग ठेकेदार को दूसरे स्थान पर जगह देखने की बात कही थी। इस पर कोई समाधान नहीं हो पाया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलने के बाद लोगों को समझा दिया गया था। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर सुरजीत कौर ने बताया कि प्रताप गेट पर नए स्थान पर ठेका खोले जाने के विरोध की जानकारी मिली थी। उनका वहां पर सरकारी ठेका है। यहां पर ठेका खोलने का स्थान निश्चित हुआ है। यदि ठेका बंद किया गया तो राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed