फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jaggannath yatra, kaithal, haryana

हरे कृष्णा, हरे रामा के जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 18 Sep 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sun, 18 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
jaggannath yatra, kaithal, haryana
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा शहर में भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली। इस रथ यात्रा का राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यह यात्रा भगवान खाटू श्याम जी मंदिर से विशाल भीड़ के साथ शुरू हुई। रथ यात्रा के आगे-आगे महिलाएं एवं पुरुष भगवान के आगमन के लिए झाडू़ से सफाई करते चल रहे थे। कैथल में पहली बार दो सोने की झाडू़ से यात्रा के आगे-आगे सफाई की गई। लाखों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर उनके नाम के जयकारे लगाए। रथ के आगे भक्तजन हरे कृष्णा हरे राधे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान 15 फुट ऊंचाई पर लगाई दही हांडी भी फोड़ी गई।
विज्ञापन


यहां राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैथल एक धार्मिक नगर है। यहां वर्ष भर विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। समिति द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव इन कार्यक्रमों में एक है। साक्षी गोपाल दास ने उपस्थित श्रद्धालुओं के जनसमूह को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी। रथ यात्रा में भव्य रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी के स्वरूप श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र बने हुए थे। इस भव्य रथ यात्रा की अगुवाई श्री हनुमान सेवा समिति प्रताप गेट के 4 भक्त हनुमान जी के स्वरूप में कर रहे थे। कई जगह रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन



भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 15 फुट ऊंचाई पर लगाई दही हांडी भी फोड़ी गई। यात्रा में अमेरिका, रशियन, कनाडा, आस्ट्रेलिया एवं अन्य कई देशों से आए विदेशी श्रद्धालुओं का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इन जगहों से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा अंबाला रोड से शुरू होकर, ढांड रोड, हुडा सेक्टर-19, करनाल रोड एवं नवग्रह चौक से होते हुए शहीद उद्यम सिंह किला मार्ग पर आकर विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर इस्कॉन कुरुक्षेत्र से सत्यपति दास, इस्कॉन प्रचार समिति कैथल के अध्यक्ष दशरथी चरण दास, मंदीप सिंह अधिवक्ता, राधा ऋषि केश दास, विनोद भल्ला, राव सुरेंद्र, सुशील गुप्ता, आशीष गर्ग, विनय गोयल, राजेश सिंगला, अनिल गोयल आदि तथा धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed