{"_id":"6917740b0cfc1e755a01f91c","slug":"jagdish-chandra-bose-house-stood-first-kaithal-news-c-245-1-kht1005-140681-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जगदीश चंद्र बोस हाउस रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जगदीश चंद्र बोस हाउस रहा प्रथम
Fri, 14 Nov 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
14केएलटी2: प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मिल रहा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ पांडवा में वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न सदनों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा पदक जीतकर जगदीश चंद्र बोस हाउस ने पहला स्थान हासिल किया।
समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार नैन रहे। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच अशोक कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य सतपाल और नरेशो देवी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिह्न भेंट कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् पर योग प्रस्तुति के साथ हुई। खेल स्पर्धाओं में 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, लेमन रेस और सैक रेस मुख्य आकर्षण रहे। पूरे आयोजन का संचालन फिजिकल टीचर मनु सहारण के नेतृत्व में स्टाफ के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सरपंच ने विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पूर्व छात्र संघ का औपचारिक गठन भी किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने, अनुभव साझा करने और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सहयोग देने का संकल्प लिया।
समारोह का समापन प्राचार्य द्वारा अतिथियों, समिति व स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और बच्चे भविष्य में नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता परिणाम
n
जगदीश चंद्र बोस हाउस : 13 स्वर्ण, 7 रजत, 6 कांस्य - प्रथम स्थान
n सीवी रमन हाउस : 10 स्वर्ण, 2 रजत, 8 कांस्य - द्वितीय स्थान
n
श्रीनिवास रामानुजन हाउस : 6 स्वर्ण, 10 रजत, 4 कांस्य - तृतीय स्थान
n
विक्रम साराभाई हाउस : 4 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य - स्थान तीसरा