फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jaat high school society election

प्रधान के चयन पर गरमाई सियासत

Thu, 26 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 26 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
जाट हाईस्कूल सोसाइटी के नवचयनित इनेलो समर्थक कॉलेजियम सदस्यों की बैठक जींद रोड बाईपास स्थित स्प्रिंग फील्ड रेस्तरां में हुई। इसमें इनेलो गुट ने 75 में से 55 सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए प्रधान पद का फैसला पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं माजरा ने सभी सदस्यों से आम सहमति से संस्था के प्रधान पद का फैसला करने का आह्वान किया। दूसरी ओर दर्शन सिंह मालखेड़ी गुट ने भी अपने पास बहुमत का दावा करते हुए प्रधान पद का फैसला वोटिंग से ही करवाए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन


22 नवंबर को हुए जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव में 75 कॉलेजियम में से इनेलो समर्थित रामपाल माजरा एवं पूर्व प्रधान बलवान सिंह कोटड़ा गुट ने 48 कॉलेजियम में जीत के बाद स्पष्ट बहुमत का दावा किया था। तीन दिन से चुनाव के बाद प्रधान पद को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा के नाम के अलावा अफवाहों में कुछेक नाम भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को इनेलो समर्थित गुट की ओर से अचानक बुलाई गई बैठक में जाट संस्था के 75 में से 53 सदस्यों के पहुंचने का दावा किया गया। जबकि दो ने फोन पर बैठक में अपनी सहमति दर्ज करवाई। वक्ताओं ने प्रधान के चयन समेत अन्य मुद्दों पर खुलकर विचार रखे। इस गुट ने 55 कॉलेजियम सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए प्रधान का फैसला करने के लिए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा को अधिकृत कर दिया।

बैठक में रामपाल माजरा ने सभी सदस्यों को संस्था की सेवा के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी में से किसी एक को प्रधान बनना है, इसीलिए प्रधान पद का फैसला सर्वसम्मति से करें। माजरा ने 55 सदस्यों को हाथ खड़े करवाकर संस्था की सेवा के लिए एकजुट रहने का संकल्प दिलवाया।

इन सदस्यों के भाग लेने का दावा किया
एडवोकेट दलबीर चहल ने बताया कि बैठक में संस्था के नवचयनित कॉलेजियम सदस्यों में सत्यवान माजरा, गुरमेल सिंह, सुरेंद्र पाल सिरटा, रणबीर ढुल, बलविंद्र कुमार शेरगढ़, जयप्रकाश जागलान, सुखदेव मानस, राजकुमार बुढाखेड़ा, दयाकिशन दिल्लोंवाली, रामपाल गुहणा, कुलदीप सिंह गढ़ी, संदीप छौत, राधाकृष्ण कुतुबपुर, हरपाल सिंह नौच, महाबीर सिंह प्यौदा, अजमेर सिंह ढुल हरसौला, अमरनाथ नरड़, दरबारा सिंह सौंगल, बलवान कोटड़ा, रामकुमार माजरा, ईश्वर सिंह जाखौली, हजारी सिंह कसान, रामधारी रोहेड़ा, दलबीर चहल किठाना, जसवंत सिंह खेड़ी शेरखां, रामचंद्र बालू, सतनारायण बालू, राजेंद्र सिंह हरीपुरा, चंद्रप्रकाश करोड़ा, शमशेर भाणा, राजेंद्र सिंह रमाना, धर्मपाल नैना, नरेंद्र चीका, दलबीर सिंह हरिगढ़, गुरविंदर सिंह बादला, राजेश लाठर, दया पाल मान, राजेश कुमार बरवाला, सेवा सिंह, सुरेंद्र सिंह थुआ, बलवंत सिंह, नफे सिंह खटकड़, फूल सिंह पेगा, रणबीर सिंह जाजनपुर, जसवंत सिंह सारसा, बलराज बड़सीकरी, बलबीर सिंह आंटल, कपूर सिंह एवं रणबीर सिंह ढुल सेरधा समेत दो सदस्यों ने फोन पर सहमति जताई है।

मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हैं। पार्टी के नेता जो भी फैसला लेंगे, वह मान्य होगा। वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा के किसी भी फैसले का विरोध नहीं करेंगे। संस्था के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बलवान सिंह कोटड़ा, पूर्व प्रधान

संस्था के प्रधान पद का फैसला वोटिंग से होगा। हमारे पर 31 सदस्यों का समर्थन है। कई अन्य सदस्य भी हमारे संपर्क में हैं।
दर्शन सिंह मालखेड़ी, एडहॉक कमेटी के प्रधान

दोनों ओर से दावे
चुनाव जीतने के बाद 48 सदस्यों के जीत का दावा करने वाले रामपाल माजरा एवं बलवान कोटड़ा ग्रुप ने 55 सदस्यों की सहमति अपने पक्ष में दिखाकर एक तरह से प्रधान के चयन के लिए मजबूत दावा पेश किया है। हालांकि कांग्रेस समर्थित दर्शन सिंह मालखेड़ी गुट ने भी 31 सदस्यों की जीत के बाद वोटिंग के जरिये अपना प्रधान चुनने का दावा पेश किया है। अब देखना है कि दोनों गुटों में से किसका दावा सही साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed