{"_id":"5893784c4f1c1bc64fe80349","slug":"jaat-aandolan-protest-devban-chowk-people-sitting-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी रागिनियों से कर रहे मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी रागिनियों से कर रहे मनोरंजन
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं भी मौजूद रही।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति का देवबन कैंची चौक पर धरना जारी रहा। वीरवार को पांचवें दिन के धरने की अध्यक्षता बामसेफ के सदस्य सुरेश द्राविड़ ने की। इस दौरान किसान नेता एवं राखी बारह खाप के प्रधान सुरेश कौथ, नैन खाप के पूर्व प्रधान रागीराम व चमार संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तारागढ़ जाट समाज के धरने में अपना समर्थन देने पहुंचे। धरने पर समाज के लोग हरियाणवी रागनियों के माध्यम से मनोरंजन करते रहे। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में समाज की महिलाएं भी मौजूद रही।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक बलवान कोटड़ा ने बताया कि जिले के नेता अन्य जिलों में समाज के धरनों पर लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए गए हैं। समिति के जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना हिसार गए हैं वहीं समिति के प्रेस प्रवक्ता भरत सिह बैनीवाल अपने साथियों के साथ करनाल में है। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक धरने को संबोधित करने पहुंचेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मास्टर अजमेर सिह व जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय जागलान ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न तरीकों से उनके धरने पर पाबंदी लगाने की कोशिश कर रही है। जो लोकतंत्र का हनन है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लाठी और डंडे के जोर से रुकने वाला नहीं है। पूर्व सरपंच मियां सिंह मलिक व जोगी राम ने मुख्यमंत्री द्वारा यशपाल मलिक को बाहरी बताने की घोर निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बाहरी और भीतरी का नारा देकर समाज को अलग थलग करना चाहते हैं लेकिन जाट समाज एकजुट है और समाज का संघर्ष कभी रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
धरने का मंच संचालन सोनू सौंगल व राजा राम कसान ने किया। इस मौके पर रतन सिह चंदाना, प्रेम मलिक, जिला पार्षद बिल्लू चंदाना, कुलदीप गढ़ी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र चंदाना, बलजोरा चहल, अमरनाथ, रामनिकशन ढांडा, बनी सिह संधू, रामकरण, राणा किच्छाना, सुंदर लाल भाणा, अनिल सरपंच जखौली, रामस्वरुप, रणधीर, बलबीर, प्रकाशा सरपंच, दिलबाग, सुरेंद्र सौंगरी, प्रेम रेहड़ा, सुदंर लाल सेरधा सहित जाट समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।