{"_id":"576adf294f1c1bda54b483ce","slug":"its-raining-people-relife-trees-are-fallen-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज अंधड़ के बाद आई बरसात से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज अंधड़ के बाद आई बरसात से मिली राहत
beauro kaithal
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक हुई बरसात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर के समय आए तेज अंधड़ के बाद करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक लोग गर्मी के कारण पसीना-पसीना हो रहे थे। वहीं दोपहर बाद बरसात के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय मौसम काफी सुहावना बन गया।
दो-तीन दिनों से उमस के चलते गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। उमस के चलते लगातार छूट रहे पसीनों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इसी बीच बुधवार को दोपहर के समय अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। करीब बीस मिनट तक धूल भरी आंधी चलती रही। जिस कारण राहगीरों को काफी दिक्कतें हुईं। दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। शहर में टीन-टप्पर उड़ गए। दुकानों के बाहर रखे प्रचार बोर्ड सहित ऊपर टंगे बोर्ड भी कई जगह हवा में उड़ गए। तेज अंधड़ की परेशानी उस समय कम हुई, जब तेज बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। इसके बाद मौसम में ठंडक आ गई। शाम के समय लोग पार्कों में निकल पड़े। हनुमान वाटिका, हुडा सेक्टर 19 व 20 के पार्क सहित चिल्ड्रेन पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
तेज आंधी ने गिराए पेड़, दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही
बुधवार दोपहर को आई तेज आंधी से पूंडरी में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। आंधी के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए और करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। आंधी के बाद आई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर आंधी के कारण गिरे पेड़ों के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल, मौसम हुआ सुहाना
बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम के करवट लेने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से ही मौसम सुहावना बन गया। दोपहर से पहले जहां लोग गर्मी से जूझ रहे थे, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से भयंकर गर्मी से राहत महसूस की। बुधवार को हर कोई गर्मी से राहत पाकर सुकून महसूस कर रहा था। आसमान पर छाए काले बादलों से मौसम सुहावना बना रहा।