फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ITI students conducted a cleanliness drive.

Kaithal News: आईटीआई विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
ITI students conducted a cleanliness drive.
आईटीआई में पौधों में पानी डालते विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अक्टूबर माह को क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वच्छता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय आईटीआई कैथल में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर संस्थान परिसर की सफाई की और पेड़-पौधों की निलाई-गुड़ाई की। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने कहा कि स्वच्छता को एक दिन तक सीमित रखने के बजाय दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों से बचाव होता है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से घर, संस्थान और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने और पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संजय वर्मा, राजवीर सिंह, अनिल ढुल, सतीश सैनी, संजीव कुमार, रणधीर ढांडा, उमेश धीमान, सत्यवान, सुमन, संतोष और राजरानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed