फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ITI: First merit list will be released today

Kaithal News: आईटीआई ः आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Thu, 03 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ITI: First merit list will be released today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से वीरवार को आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट जारी किया जाएगा। विद्यार्थी लंबे समय से इस सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेरिट सूची जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 3 जुलाई से संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाते हुए दाखिला ले सकेंगे। विभाग की ओर से 6 जून से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले चरण में फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित थी, लेकिन कम आवेदन आने के कारण इसे 28 जून तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का सत्यापन अनिवार्य ः कर्मचारियों ने बताया कि सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन) करवाना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी अलॉटेड सीट पर दाखिला नहीं लेना चाहता, तब भी उसे सत्यापन करवाना जरूरी है, अन्यथा वह दूसरी मेरिट सूची में शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन फीस जमा कराना होगा जरूरी ः जिनको सीट अलॉट होगी, वे मूल प्रमाण पत्रों के साथ सीट अलॉटमेंट की प्रति भी साथ लेकर आएंगे। यह अलॉटमेंट पत्र विद्यार्थी अपने ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाणपत्रों की प्रतियां भी जमा करनी होंगी।

दाखिले के लिए दाखिला समितियों का गठन और हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट होगी, वे तुरंत संबंधित संस्थान में पहुंचकर दाखिला लें। -सतीश मच्छाल, नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed