फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is the responsibility of parents to nurture the talent of their child: Sadhvi Bharti

बालक की प्रतिभा को निखारना माता पिता की है जिम्मेदारी : साध्वी भारती

Sun, 27 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of parents to nurture the talent of their child: Sadhvi Bharti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आरकेएसडी कॉलेज के सामने प्रोफेसर कॉलोनी में एक दिवसीय संस्कारशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘’मंथन संपूर्ण विकास केंद्र’’ के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं के भीतर नैतिक मूल्य, आत्म-चेतना, और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को पुनः जागृत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रीति भारती और कंचन भारती ने कहा कि प्रत्येक बालक की एक स्वाभाविक प्रतिभा होती है, और उस प्रतिभा को अनदेखा कर उसे किसी अन्य दिशा में प्रवृत्त करना माता-पिता की सबसे बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक नहीं कि पढ़ाई में कमजोर बच्चा जीवन में असफल रहेगा। जैसे- सचिन तेंदुलकर ने खेल में और लता मंगेशकर ने संगीत के क्षेत्र में असाधारण सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगीत, नृत्य, चित्रकला, अभिनय, खेलकूद या अन्य किसी क्षेत्र में बालक का रुझान हो, तो माता-पिता को चाहिए कि उस दिशा में उसे प्रेरित और प्रोत्साहित करें, ताकि वह बिना किसी मानसिक दबाव के जीवन में आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कारशाला के मुख्य आकर्षणों में वैदिक मंत्रोच्चारण, ध्यान सत्र, नैतिक कहानियां, योग अभ्यास और आत्म-संयम की विधियां शामिल रहीं। साध्वी बहनों ने बच्चों को राष्ट्रभक्ति, आत्म-चेतना और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया। बच्चों को पौधे भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed