फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is necessary to update the old Aadhaar card: DC

पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है आवश्यक : डीसी

Thu, 23 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to update the old Aadhaar card: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट कराने की मुफ्त सुविधा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी है। यह सुविधा केवल ‘माय आधार’ पोर्टल पर उपलब्ध है।

डीसी ने कहा कि आधार अपडेट के लिए नागरिकों को अपना डेमोग्राफिक डाटा, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए नाम, जन्मतिथि, निवास प्रमाण पत्र अथवा अन्य निर्धारित पहचान दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तय समय सीमा के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज़ है, इसलिए जिन नागरिकों का आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना है, उन्हें उसे अवश्य अपडेट कराना चाहिए।

नागरिक www.uidai.gov.in
वेबसाइट पर स्वयं अपना आधार अपडेट कर सकते हैं या नजदीकी सीएससी व आधार सेवा केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed