फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is mandatory to bring roads to safety standards: ADC

सड़कों को सुरक्षा मानकों पर लाना अनिवार्य : एडीसी

Sat, 31 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to bring roads to safety standards: ADC
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को न्यूनतम या शून्य पर लाना है।

एडीसी ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभाग और उनके अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी सड़क पर इंजीनियरिंग की कमी के कारण हादसा न हो। सभी सड़कें आवश्यक मरम्मत के साथ रोड सेफ्टी के निर्धारित मानकों पर खरी उतरें।
विज्ञापन


राजौंद में चल रहे सीवरेज डालने के कार्य की समीक्षा करते हुए एडीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीवरेज लाइन का कार्य 20 फरवरी तक पूरा करें, ताकि पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, कमेटी चौक (नगर परिषद कार्यालय के सामने) बार-बार सड़क टूटने और पानी जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए डीएमसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने के निर्देश भी दिए। इस कमेटी में पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शामिल होंगे। सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग को हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पिछले वर्ष जिले में 125 लोग सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण जान गंवा चुके हैं।

एडीसी ने कैथल-चीका मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। बताया गया कि खानपुर तक पैच वर्क कर दिया गया है और शेष मार्ग का पैच वर्क भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में जिले की अन्य प्रमुख सड़कों जैसे कि कैथल-करनाल रोड, तितरम मोड़ से देवबन रोड, गांव ब्राह्मणीवाला रोड, कौल गांव की मुख्य सड़क, अंबाला रोड से चीका रोड बाईपास, अर्जुन नगर बाईपास के पास ब्राह्मण धर्मशाला, पूंडरी से काकौत की सड़क, गांव चंदाना की सड़क और लघु सचिवालय के पास सेक्टर-19 की सड़क की स्थिति पर चर्चा की गई। एडीसी ने अधिकारियों से कहा कि सभी एसडीएम वन विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों के किनारों पर उगी झाड़ियों की स्थिति का निरीक्षण कराएं। जहां ये झाड़ियां हादसों का कारण बन रही हैं, वहां कटाई-छंटाई कराई जाए।

बैठक में आरटीए गिरीश कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. रेणु चावला, डीडीपीओ रितु लाठर, रोड सेफ्टी समिति के गैर सरकारी सदस्य सतीश सेठ, कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह व वरुण कंसल उपस्थित रहे।

पुलिस-आरटीए ने वसूला 75 लाख से ज्यादा का जुर्माना

आरटीए गिरीश कुमार ने बताया कि दिसंबर में पुलिस ने 5111 चालान किए, जिससे 34 लाख 89 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरटीए विभाग ने 126 वाहनों के चालान किए और उनसे 40 लाख 55 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।


कमेटी गठित ः डीएमसी कपिल शर्मा ने नगर परिषद कार्यालय के सामने बने गड्ढों का निरीक्षण किया। सड़क टूटने और पानी जमा होने का स्थायी समाधान निकालने के लिए डीएमसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियान को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed