फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is BJP's tradition to honour workers: Saini

कार्यकर्ताओं को सम्मान देना भाजपा की परंपरा : सैनी

Wed, 30 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
It is BJP's tradition to honour workers: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण रखने वालों को सदैव सम्मान देने की परंपरा भाजपा में रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की नजर हर गतिविधि पर रहती है और चुनाव में कमल के खिलाफ खड़े होने वालों की गतिविधियां भी पार्टी से छिपी नहीं रहतीं।

सैनी मंगलवार को कलायत नगर पालिका में मनोनीत पार्षद प्रवीण कांसल और राजेश बेदी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के साथ मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। इस आयोजन की अध्यक्षता खुद कमलेश ढांडा ने की। आमतौर पर यह प्रक्रिया नगर पालिका प्रधान के माध्यम से होती है, लेकिन इस बार निर्दलीय अध्यक्ष होने के कारण भाजपा पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन


ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो 50 प्रतिशत महिला आरक्षण जैसी योजनाओं के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पालिका में 18 पार्षद होंगे सक्रिय ः प्रवीण कांसल और राजेश बेदी के मनोनीत होने के बाद कलायत नगर पालिका में पार्षदों की संख्या 18 हो गई है। इनमें 16 निर्वाचित और 2 मनोनीत पार्षद हैं। निर्वाचित पार्षदों में कुमारी रेणू धानियां, आशीष राणा, उषा रानी, निशा राणा, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, राजेश राणा, महीपाल पंवार, जगदीश रायका, संजय सिंगला, विनोद जेष्ठ, अमित बैद, रवींद्र निर्मल, पूनम धीमान, कविता कांसल व नीलम देवी शामिल हैं।


उपप्रधान का चुनाव जल्द सीएम दौरे की तैयारी ः ढांडा

पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि जल्द ही नगर पालिका को उपप्रधान मिलेगा और मुख्यमंत्री का दौरा भी प्रस्तावित है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्षदों ने उपप्रधान चुनाव को लेकर सचिव कक्ष में बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed