{"_id":"6a5e6a0cbc9712fe29020d14","slug":"issues-regarding-encroachment-assault-and-the-dilapidated-state-of-the-cremation-ground-were-raised-at-the-grievance-redressal-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152530-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में अतिक्रमण, मारपीट और श्मशान घाट की बदहाली के मामले उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में अतिक्रमण, मारपीट और श्मशान घाट की बदहाली के मामले उठे
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एसडीएम संजय कुमार व अन्य अधिकारी। संवाद
कैथल। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों ने अतिक्रमण, मारपीट, श्मशान घाट की बदहाल स्थिति, परिवार पहचान पत्र और पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसडीएम संजय कुमार ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी बीरभान भी मौजूद रहे।
शिविर में गांव बालू निवासी पूजा ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत देते हुए बताया कि उनके देवर सुनील को 13 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने पीटा था। आरोप है कि 15 जुलाई की सुबह भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोबारा हमला किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुराने अस्पताल के पास स्थित श्मशान घाट की समस्याओं के लिए स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां जाने वाला रास्ता गड्ढों से भरा है। रेता और मिट्टी जमा होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही श्मशान घाट की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त है। लोगों ने रास्ते की मरम्मत, पेवर ब्लॉक बिछाने और चहारदीवारी का पुनर्निर्माण कराने की मांग उठाई।
वहीं शमशेर ने विश्वकर्मा चौक से चीका बाईपास नाका तक सड़क किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों ने सड़क किनारे रेता, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री डाल रखी है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। ओवरलोड वाहनों और निर्माण सामग्री के कारण सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन, पेंशन और अन्य जनहित से जुड़ी शिकायतें भी शिविर में पहुंचीं। एसडीएम संजय कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए।