फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ishwar raised the issue of Siwan police station building in the House

Kaithal News: ईश्वर ने सदन में उठाया सीवन थाने के भवन का मुद्दा

Thu, 22 Feb 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ishwar raised the issue of Siwan police station building in the House
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दूसरे दिन सीवन में पुलिस थाना के नए भवन का मुद्दा उठाया। इसमें विधायक ने गृह मंत्री से इसके भवन का निर्माण न होने के कारण पूछा। विधायक ईश्वर सिंह ने गृह मंत्री अनिल विज से सवाल करते हुए कहा कि पिछले 12 साल पहले ही पंचायत भवन ने पुलिस थाना को जमीन दे दी थी, लेकिन अभी तक थाना की जमीन नहीं मिल सकी है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जहां पर संभव होगा, वहां पर सीवन के थाना के भवन का निर्माण किया जाएगा।


इस पर विधायक ने कहा कि रुपये भरने के बावजूद जमीन नहीं मिल सकी है। इस पर गृह मंत्री ने कोर्ट केस का हवाला देकर इसमें असमर्थता होने की बात कही। कहा कि इतने उन्हें कोई किराए का भवन ढूंढ लिया जाए। विधायक इसी बात पर अड़े रहे कि पुलिस विभाग की ओर से ली गई जमीन पर सीवन थाना का भवन बनाया जाए। इस पर गृह मंत्री ने फिर से कोर्ट केस की बात कही।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला ः गौरतलब है करीब 12 साल पहले पंचायत विभाग ने सीवन के थाना के भवन के लिए सीवन में ही पुलिस विभाग के नाम 19 कनाल भूमि की

रजिस्ट्री की थी। इसके बदले में पुलिस विभाग से 71 लाख 25 हजार रुपये भी लिए थे।

इसी जमीन पर पुलिस थाना का नया भवन बनाया जाना था, लेकिन अभी तक नहीं बन पाया है। इसको लेकर ही विधायक ने सवाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed