फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Isaac House emerged victorious in the Kho-Kho competition

Kaithal News: खो-खो प्रतियोगिता में आइजैक हाउस बना विजेता

Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Isaac House emerged victorious in the Kho-Kho competition
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। गोल्ड लाइफ स्कूल में शुक्रवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में आइजैक हाउस की छात्राएं विजेताएं बनीं। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं को चार हाउस अल्बर्ट, स्टीफन, गैलीलियो और आइजैक में विभाजित किया गया था। टीमों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पहला मुकाबला आइजैक हाउस और अल्बर्ट हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में आइजैक हाउस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा मुकाबला स्टीफन हाउस और गैलीलियो हाउस के बीच हुआ। इस मैच में गैलीलियो हाउस की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला आइजैक हाउस और गैलीलियो हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंत में आइजैक हाउस ने बेहतर प्रदर्शन कर गैलीलियो हाउस को पराजित कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम की छात्राओं का विद्यालय परिवार ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के एमडी जितेंद्र सिंह और प्रिंसिपल शिव कुमार ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed