फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Invitation given for Tiranga Yatra on June 8 in Jind

Kaithal News: जींद में आठ जून की तिरंगा यात्रा का दिया न्योता

Thu, 01 Jun 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Invitation given for Tiranga Yatra on June 8 in Jind
कैथल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता बुधवार को कैथल पहुंचे। उन्होंने भगतसिंह मार्केट जनकपुरी कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आठ जून को जींद में होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया। इस दौरान थेह खरक के पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में अस्पताल और स्कूलों का बुरा हाल हो चुका है। बेरोजगारी और अपराध में हरियाणा नंबर एक पर है। इन व्यवस्थाओं को बदलने की शुरुआत करने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान जींद पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में व्यवस्था बदलने जा रही है। भाजपा अहंकार में डूबी हुई है। इन्होंने किसान आंदोलन को भी आतंकवादियों का आंदोलन बताया था। अब इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठा रहे पहलवानों पर भाजपा ने लाठियां बरसाई। देश के गौरव को मारा, पीटा, घसीटा गया और उनके ऊपर ही केस दर्ज किया गया। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों के मेडल को 15-15 रुपये का बता रहे हंै। मजबूर होकर पहलवान मेडल को गंगा में डालने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी से अपील की है कि पहलवानों की बात सुनें, लेकिन उनके मुख से अभी तक एक शब्द नहीं निकला। भाजपा सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों लड़वाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे देश में शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। हरियाणा की व्यवस्था को भी बदलना है। अब जाति और धर्म के नाम पर बंटना नहीं है, काम के नाम पर वोट देनी है। अरविंद केजरीवाल पूरे देश में एकमात्र ऐसे सीएम हैं, जो काम के नाम पर वोट मांगता है।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आठ जून को जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसको लेकर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। इस तिरंगा यात्रा का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। इस मौके पर सुखबीर चहल, सुमित हिंदुस्तानी, जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, सुनील सहारण, अमरीक सिंह, शमशेर मान, मास्टर सतबीर गोयत, रामकुमार, कालभूषण शर्मा, रामदास, मीना सैनी, बलबीर सजुमा, सोनिया शर्मा, कविता ढांडा, राजबीर, बबली सैन, सौरव सिंगला, अरविंद पतलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed