फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Investigation campaign conducted with dog squad

Kaithal News: डॉग स्क्वॉयड संग चलाया जांच अभियान

Tue, 01 Oct 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Investigation campaign conducted with dog squad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन सक्रियता बढ़ा रहा है। इसके तहत डॉग स्क्वॉयड की सहायता से अंतरराज्यीय नाकों सहित जिले के अन्य नाकों पर पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस ने मिलकर नाका लगाकर वाहनों की जांच की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराज्यीय नाके सहित अन्य नाकों पर जांच की व्यवस्था की गई है। इस दौरान हलके व भारी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

जिले के साथ लगती अन्य राज्यों की सीमा पर भी पुलिस ने पूरी तरह से चौकसी बढ़ा दी है।एसपी राजेश कालिया ने जिला के सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि चुनाव को लेकर पूरी चौकसी व सतर्कता बरती जाए और किसी भी सूरत में अवैध हथियार व नशीले पदार्थों की तस्करी न होने पाए। अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अपनी ड्यूटी के दौरान आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाए व संदिग्ध किस्म के लोगों व वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन


वहीं जिला पुलिस का पैरामिलिट्री बल के साथ रूट मार्च अभियान निरंतर जारी है। इसमें उच्च पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed