{"_id":"673b9b98ab0bb81e0b023f76","slug":"introduced-the-woman-to-her-family-kaithal-news-c-18-1-knl1004-522439-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला को परिजनों से मिलवाया
Tue, 19 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कैथल। पुलिस ने बिहार निवासी करीब 50 वर्षीय महिला को परिजनों से मिलवाया तो सबके चेहरे खिल गए। महिला का बेटा कैथल में रहता है और वह जहां पर रहती थी, उस जगह का पता भूल गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 नवंबर की शाम डायल 112 व दुर्गा शक्ति टीम को करनाल रोड कैथल शुगर मिल के पास एक महिला लावारिश हालात में मिली। वह महिला पता पूछने पर बिहार का पता बता रही थी। डायल 112 व दुर्गा शक्ति टीम उक्त महिला को तितरम थाने में ले गई। महिला ने बताया कि वह औरंगपुर बिहार की है और कैथल अपने बेटे के साथ रहती है, परंतु कैथल में वह कहां रहती है उस जगह का नाम नहीं पता।
डीएसपी सुशील प्रकाश व एचसी सुमन ने बिहार के थाना कादिरगंज में संपर्क करके महिला की जानकारी ली गई। इसके बाद बेटे विकास का नंबर लिया गया। विकास को जानकारी देकर तितरम थाने में बुला बेटे से मिलवाया। महिला की पहचान औरंगपुर बिहार निवासी 50 वर्षीय माधुरी के रूप में हुई। महिला बेटे के साथ ढांड रोड स्थित फैक्ट्री में काम करती है।