फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   International boxer Lasu Yadav won bronze medal

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लासू यादव ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
International boxer Lasu Yadav won bronze medal
36-कैथल। कांस्य पदक विजेता लासु यादव - फोटो : Kaithal
कैथल। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लासू यादव ने साइबेरिया में आयोजित ग्लोवस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना कांस्य पदक जीता है। लासू यादव 70 किलोभार वर्ग में सेमीफाइनल प्रतियोगिता में कजाकिस्तान की बॉक्सर साईबेकोवा गोहर से 3-2 के अंतर से हार गई। कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल व गुरमीत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 से 19 सितंबर तक साइबेरिया में आयोजित की जा रही है। पदक जीतने पर खिलाड़ी लासू यादव को जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह व कोच राजेश व अमरजीत ने भी अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कीर्ति ढुल ने 81 किलो से अधिक भार वर्ग में कजाकिस्तान की बॉक्सर तकिस्तान एसेल को 5-0 से मात दी थी। अब 18 सितंबर को वह फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेंगी। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अमनप्रीत कौर भी प्रतियोगिता में दोनों बॉक्सरों के साथ गई हुई हैं। लासू यादव इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता रमेश नंबरदार किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed