फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   International archer Harvinder Singh selected for Asia Cup

Kaithal News: अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंद्र सिंह का एशिया कप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
International archer Harvinder Singh selected for Asia Cup

विज्ञापन

कैथल। दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 और 9 जनवरी को हुई तीरंदाजी रिकर्व ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के दम पर हरविंद्र सिंह का चयन एशिया कप के लिए हुआ है। एशिया कप अगले महीने 4 से 11 फरवरी तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होगा। एशिया कप से पूर्व वे सोनीपत में 18 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सुबह शाम तीन घंटे अभ्यास करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने कहा, यह मेरे लिए गर्व और खुशी का क्षण है। मैंने इस प्रतियोगिता के लिए कठिन तैयारी की थी और इसके फल स्वरुप उन्हें पहला रैंक मिला है। ये परिणाम देखकर खुशी हो रही है। मैं अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन


हरविंद्र सिंह के कोच गौरव शर्मा व जीवन जोत सिंह तेजा ने बताया यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ट्रॉयल में कई प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने हिस्सा लिया लेकिन हरविंद्र ने अपनी सटीक निशानेबाजी और मानसिक मजबूती से सबको पीछे छोड़ दिया। हरविंद्र सिंह का यह चयन न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय तीरंदाजी समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है। आगामी एशिया कप में उनकी भागीदारी से भारतीय टीम की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बैंकॉक में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरविंद्र सिंह का लक्ष्य पदक जीतना और भारत का नाम रोशन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed