फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Interesting contest in Kyodak village adopted by CM

सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में रोचक मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Interesting contest in Kyodak village adopted by CM
कैथल। जिला परिषद का वार्ड नंबर 12 इस समय जिले में सभी 21 वार्डों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वार्ड में लगभग एक साल से दो प्रत्याशी खुलकर मैदान में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। दोनों राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। हर रोज वार्ड के गांवों में कभी बाइक रैली तो कभी जनसभा का आयोजन कर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का तो यहां तक कहना है कि इतनी प्रतिस्पर्धा तो विधायक के चुनाव में भी नहीं होती। दोनों उम्मीदवार दिन रात एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

चुनावी अभियान में एक ओर तो किसी जमाने में इस क्षेत्र में बड़े चौधरी एवं पंचायती व्यक्तित्व रहे राव नरसिंदास की चौथी पीढ़ी में राव गौतम सिंह हैं। दूसरी ओर मार्केट सोसायटी कैथल के पूर्व चेयरमैन व पूर्व जिला परिषद सदस्य जसबीर सिंह के पुत्र विकास तंवर। विकास तंवर के ताऊ रणबीर सिंह क्योड़क गांव के सरपंच भी रहे हैं। वहीं राव गौतम सिंह के चाचा राव सुरेंद्र सिंह भाजपा की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

दोनों उठाए हुए हैं अलग-अलग मुद्दे
दोनों उम्मीदवार अपने-अपने चुनावी अभियान में क्योड़क व आसपास के गांवों के जमीनी स्तर के मुद्दे उठाए हुए हैं।
राव गौतम सिंह इस क्षेत्र में राजनीति के कारण मुख्य रूप से क्योड़क गांव में कुछ दिनों से भाईचारे में आई दरार को खत्म करने, सामाजिक एकता व सद्भाव बनाने, क्योड़क सहित वार्ड के सभी गांवों में गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्य करवाने, अंडरब्रिज के नीचे जमा होने वाले पानी की निकासी, सभी गांवों में पानी की निकासी की समस्या का समाधान, कृषि बाहुल्य क्षेत्र में खेतों के रास्ते पक्के करवाने जैसे काम करवाए जाएंगे। वे इन्हीं मुद्दों पर लोगों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास तंवर पिछले पांच साल में क्योड़क के निकट स्थित टोल से आसपास के गांवों के टोल फ्री करवाने, टीक रेलवे ओवर ब्रिज का काम पूरा करवाने, बरोट बंदराना के स्कूल को अपग्रेड करवाने, खनौदा में पानी की निकासी करवाने जैसे किए गए कार्यों के साथ-साथ आने वाले समय में सभी गांवों से पानी की निकासी करवाए जाने, खेतों में बिजली के तार बदलवाने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने, शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत करने, अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के प्रति जवाबदेही बनाए जाने सहित विकास कार्यों के नाम पर वोट की अपील कर रहे हैं।
ये गांव आते हैं इस वार्ड में
सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क सहित टीक, खनौदा, बरोट बंदराना, सोलू माजरा, पोबाला व जड़ौला, खेड़ी रायवाली वार्ड 12 में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed