फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Interest in science and mathematics will be increased among the students of PMShri schools

Kaithal News: पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों में बढ़ाई जाएगी विज्ञान एवं गणित में रुचि

Mon, 25 Dec 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Interest in science and mathematics will be increased among the students of PMShri schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से राज्यभर के 124 पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और गणित मंडल का गठन करने के आदेश जारी किए हैं। इन स्कूलों के लिए विभाग ने 62 लाख रुपये की राशि जारी की है। वहीं कैथल जिले के सात स्कूलों के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की राशि जारी हुई है।
यह गतिविधि पीएमश्री स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए की जाएगी, जिसमें प्रत्येक विद्यालय में पांच विज्ञान और पांच गणित के मंडल गठित किए जाएंगे। कक्षा के सभी विद्यार्थी इसमें भागीदारी करेंगे। असाधारण रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और अधिक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संयोजन परियोजना अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि विद्यालय के कक्षा अध्यापकों को विशेष रूप से कहा गया है कि सभी वर्ग के बच्चों को इसमें शामिल करें चाहे वह मेधावी छात्र हो चाहे धीमा सिखाने वाले चाहे अंतर्मुखी या दिव्यांग विद्यार्थी हो सभी को मौका मिलना चाहिए। गतिविधि के दौरान अध्यापक विषय को विस्तार से समझाएंगे और गतिविधि की समय सीमा भी विद्यालय के अध्यापक ही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी आर्य ने बताया कि इस गतिविधि के तहत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के थीम आधारित भाषण, लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता तथा विज्ञान विषय में गणित क्विज और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। कक्षा 9 से 10 के विद्यार्थियों के लिए बोलते हुए चित्र बनाने की प्रतियोगिता विज्ञान क्विज तथा गणित विषय में आलोचनात्मक सोच तथा तार्किक तर्क जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए विज्ञान विषय के मॉडल बनाना, प्रोजेक्ट बनाना तथा रिसर्च प्लान और गणित विषय में गणित के मॉडल तथा बौद्धिक गणित जैसी गतिविधियां करवाई जाएगी। डीपीसी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि इस गतिविधि का अध्यापक द्वारा पूरा रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा तथा एक फाइल भी तैयार की जाएगी जो मुख्यालय भेजी जाएगी।

जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस गतिविधि में जो विद्यार्थी अव्वल रहेंगे, उनको प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 800 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 700 रुपये दिया जाएगा। एक कक्षा की चार गतिविधि होगी, इसलिए प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को 10000 रुपये तक के राशि इनाम रूप में दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों की गणित और विज्ञान में और अधिक रुचि बढ़ेगी और विद्यार्थी इन विषयों में और अधिक रुचि से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed