फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions issued to the Municipal Commissioner to submit a report within 15 days.

Kaithal News: नगर आयुक्त को 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to the Municipal Commissioner to submit a report within 15 days.
कलायत। कलायत नगर पालिका मेंं प्रोपर्टी आईडी, अनापत्ति प्रमाणपत्र पोर्टल व भवन नक्शों की स्वीकृति प्रक्रिया की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता राधेश्याम प्रजापति की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला नगर आयुक्त कैथल को पत्र भेजा है। विभाग ने 15 दिन के अंदर सरकार को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत में कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में कुछ संपत्तियों के पंजीकरण दस्तावेज, दर्ज संपत्ति क्षेत्रफल और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर है।
उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र, उच्च स्तरीय तकनीकी, डिजिटल और वित्तीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत में एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि संबंधित संपत्ति की रजिस्ट्री में क्षेत्रफल 126 वर्ग गज दर्ज है जबकि उसकी संपत्ति पहचान संख्या में करीब 366 वर्ग गज क्षेत्रफल दर्शाया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों रिकॉर्ड में लगभग 240 वर्ग गज का अंतर है। उन्होंने जांच की मांग की है कि अतिरिक्त क्षेत्रफल किस दस्तावेज या सर्वेक्षण के आधार पर दर्ज किया गया। संपत्ति पहचान संख्या किस उपयोगकर्ता पहचान से बनाई या बदली गई और स्थल निरीक्षण किस अधिकारी या कर्मचारी ने किया, इसका भी पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed