फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instead of collecting garbage, municipal workers set it on fire

Kaithal News: कूड़ा उठाने के बजाय आग लगा देते हैं पालिका कर्मी

Fri, 11 Oct 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Instead of collecting garbage, municipal workers set it on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नगरपालिका की अनदेखी के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा कर रह गई है। सड़कों के किनारे पड़ा कूड़ा कई कई दिनों तक सड़ता रहता है लेकिन नगरपालिका कर्मचारी उसे उठाकर सही जगह नहीं पहुंचाते। कई बार वे उसे वहीं जला देते हैं। इस पर लोगों ने नाराजगी

जताई है।

कूड़े के ढेरों पर अक्सर गोवंश मुंह मारते रहते हैं और उसे दूर-दूर तक बिखेर देते हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कूड़े से उठने वाली बदबू के चलते लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वीरवार को शहर के हुड्डा सेक्टर नंबर 4 में नगरपालिका कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। शहरवासी राकेश गोयल, संजीव कुमार, बबलू, राजेश जैन ने मांग की है कि नगरपालिका कर्मचारी कूड़े में आग लगाने की बजाय उसे उठाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाए ताकि प्रदूषण से निजात मिल सके।
विज्ञापन


कूड़े को जलाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। कर्मचारियों को सख्त हिदायत है कि कूड़ा किसी भी सूरत में जलाना नहीं है। यदि किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो वे इसकी जानकारी लेंगे और भविष्य में कोई भी कर्मचारी कूड़े को ना जलाए, इस बात का ख्याल रखा जाएगा। -राजेश शर्मा, सचिव नगरपालिका चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed