फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Install cameras at jewelry shops and petrol pumps.

Kaithal News: सराफा दुकान, पेट्रोल पंप पर कैमरे लगाएं

Tue, 23 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Install cameras at jewelry shops and petrol pumps.
पंप एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक करते एसपी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों, ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें एसपी ने पेट्रोल पंप और सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मुद्दे पर सख्त निर्देश जारी किए।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों और अपराध की बदलती प्रवृत्तियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप और सराफा प्रतिष्ठान संवेदनशील श्रेणी में आते हैं, जहां नकदी और कीमती सामान की अधिकता के कारण अपराधियों की नजर बनी रहती है। इसलिए सभी संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंपों और सराफा दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिनकी रिकॉर्डिंग स्पष्ट हो और उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कैमरों की स्टोरेज डिवाइस (डीवीआर/एनवीआर) को ऐसे सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए, जहां किसी आपराधिक घटना के दौरान उसे आसानी से नुकसान न पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कैमरों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्डिंग तुरंत उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed